देहरादून पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत अपराधी जगबीर सिंह को 6 माह के लिए जिला बदर किया

देहरादून। देहरादून पुलिस ने अपराध के सिलसिले में कुख्यात गुंडे जगबीर सिंह को गुंडा अधिनियम के तहत छह माह के लिए जिले से बाहर का रास्ता दिखा दिया। जिलाधिकारी के आदेश पर थाना रायपुर पुलिस ने शनिवार को यह कार्रवाई की तथा अभियुक्त को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में छोड़ दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर थानों में आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त निरोधात्मक कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में थाना रायपुर पुलिस ने जगबीर सिंह पुत्र युद्धवीर सिंह, निवासी नंदिनी कॉलोनी, बालावाला को निशाना बनाया। उसके खिलाफ लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध गुंडा अधिनियम की धारा 3(1) के तहत रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी थी, जिस पर जिलाधिकारी ने उसे जिले से 6 माह के लिए तड़ीपार करने के आदेश जारी किए। आज अभियुक्त को आशारोड़ी सीमा से बाहर सहारनपुर पुलिस क्षेत्र में छोड़ा गया। उसे सख्त चेतावनी दी गई कि निर्धारित अवधि तक देहरादून की सीमा में कदम रखने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। सहारनपुर पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

  • मु0अ0सं0-20/2014, धारा 392/411 भादवि, थाना रायपुर
  • मु0अ0सं0-21/2014, धारा 25/4 आर्म्स एक्ट, थाना रायपुर
  • मु0अ0सं0-38/2018, धारा 392/411 भादवि, थाना रायपुर
  • मु0अ0सं0-289/2018, धारा 60 आबकारी अधि., थाना रायपुर
  • मु0अ0सं0-48/2023, धारा 25/4 आर्म्स एक्ट, थाना रायपुर

देहरादून पुलिस असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्ती बरत रही है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति पूर्ण प्रतिबद्ध है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments