ऋषिकेश। उप निबंधक के निर्देश पर आज उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति के द्वि-वार्षिक चुनाव उत्साहपूर्ण और पारदर्शी माहौल में संपन्न हो गए। प्रदेशभर से क्षत्रिय समुदाय के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नई कार्यकारिणी का चयन किया।
चुनाव अधिकारी विशाल सिंह बिष्ट की अगुवाई में बनी तीन सदस्यीय निर्वाचन समिति (सहायक अधिकारी एसएस गुसाईं और भगवान सिंह नेगी) ने प्रक्रिया का संचालन किया। 4 जनवरी को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई थी। मतगणना के बाद दिगम्बर सिंह नेगी को अध्यक्ष, गोविंद सिंह बिष्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।
निर्वाचित पदाधिकारी:
- कनिष्ठ उपाध्यक्ष: राजेंद्र सिंह रावत (निर्विरोध)
- कोषाध्यक्ष: वीरेंद्र सिंह बिष्ट
- उप कोषाध्यक्ष: धर्म सिंह रावत
- महासचिव: सोहन सिंह नेगी
- सहायक महासचिव: विक्रम पुंडीर
- संगठन सचिव: चंद्र पाल सिंह जमवाल और शेखर नेगी (निर्विरोध)
- सांस्कृतिक सचिव: परमेश्वरी रावत
नए पदाधिकारियों ने क्षत्रिय समाज के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर जोर दिया। उन्होंने भारी मतदान के लिए समुदाय का आभार जताया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर डॉ. भरत बिष्ट, धीरज नेगी, हीरा नेगी, जयमल नेगी, जीएस बिष्ट, संपादक मेजर महावीर रावत, धनपाल रावत, मनोहर रावत, ईश्वर असवाल, गजेन्द्र रावत, सुरेंद्र असवाल, मदन रौंतेला, मनमोहन कंडारी, रविदर्शन तोपाल, धीर बिष्ट, किशन भंडारी, प्रेम रावत, दिगंबर रावत, देवेश्वरी नेगी, महेंद्र रावत, अशोक रावत, ठाकुर रावत, राजेंद्र रावत, राय सिंह रावत, महावीर बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, धीरेंद्र नेगी आदि उपस्थित रहे।

Recent Comments