देहरादून। महिला एवं बाल अपराधों के प्रति सतर्क देहरादून पुलिस ने कोतवाली डालनवाला क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर अश्लील हरकतें करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान करनजीत सिंह के रूप में हुई है।
घटना 17 जनवरी 2026 की रात ओल्ड डालनवाला रोड पर हुई। पीड़िता ने 18 जनवरी को कोतवाली डालनवाला थाने में शिकायत दर्ज कराई कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका पीछा किया और अश्लील कृत्य किए। शिकायत पर थाने में धारा 74, 75(2), 78(2), 79 एवं 296(ए) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर कोतवाली डालनवाला की पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। टीम ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इनसे प्राप्त सुरागों के आधार पर 25 वर्षीय करनजीत सिंह पुत्र स्वर्गीय संतोष सिंह, निवासी 203 ओल्ड डालनवाला, करनपुर, देहरादून को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने मामले की आगे जांच शुरू कर दी है।

Recent Comments