बड़कोट पुलिस द्वारा 710 ग्राम चरस के साथ 2 तस्करों को किया गया गिरफ्तार।

उत्तरकाशी। थाना बड़कोट पुलिस की टीम द्वारा अल्टो कार से चरस की तस्करी करते 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं नशामुक्त अभियान के तहत श्रीमती कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में अवैध नशे के सौदागरों पर उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी  जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष बड़कोट  दीपक कठैत के नेतृत्व में थाना बड़कोट पुलिस की टीम द्वारा एक सटीक जानकारी जुटाते हुये गत रात्रि में बड़कोट,दुबाटा के पास से हरदयाल व प्रदीप नाम के 2 तस्करों को अल्टो कार(UP 12Y 6244) से अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 710 ग्राम चरस बरामद की गयी है।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर दोनों के विरुद्ध थाना बड़कोट पर 8/20/60 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त- 1-हरदयाल पुत्र हीरपाल चंद निवासी ग्राम मठ थाना पुरोला, उत्तरकाशी।

2- प्रदीप राणा पुत्र उपेन्द्र निवासी ग्राम कुंशाला थाना बड़कोट, उत्तरकाशी।

बरामद माल- 710 ग्राम चरस ( कीमत करीब 1.40 लाख रु0)

पुलिस टीम-
1- उ0नि0 भूपेंद्र सिंह रावत
2- हे0कानि0 बबलू
3- का0 गौरव रावत

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments