डर के साये में जी रही विधवा मां से कोर्ट में माफी मांगी दोनों बेटों ने; गुंडा एक्ट की कार्रवाई ने बदले बिगड़ैल सुर
नशे के आदी बेटों की पिटाई व धमकियों पर प्रशासन सख्त, शपथ पत्र के बाद कोर्ट ने दी राहत
देहरादून । बंजारावाला क्षेत्र की विधवा विजय लक्ष्मी पंवार ने अपने ही बेटों के नशे में धुत दुर्व्यवहार, मारपीट व जान से मारने की धमकियों से तंग आकर जिला प्रशासन से गुहार लगाई थी। गोपनीय जांच में पड़ोसियों व जनप्रतिनिधियों के बयानों से शिकायत की पुष्टि हुई। गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू होते ही दोनों बेटों को मां के प्रति कर्तव्य का बोध हो गया।
न्यायालय में मां के चरणों में गिरकर माफी मांगते हुए उन्होंने नशा छोड़ने व दुर्व्यवहार न करने का शपथ पत्र दिया। प्रशासन की सख्ती व कानूनी शिकंजे के बाद बेटों के व्यवहार में सुधार देख कोर्ट ने आगे की कार्रवाई समाप्त कर दी।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा, “महिलाओं, विधवाओं व निर्बल वर्ग के उत्पीड़न पर जीरो टॉलरेंस। भविष्य में पुनरावृत्ति पर कड़ी कार्रवाई होगी।”
जिला प्रशासन ने विधवा मां की सुरक्षा सुनिश्चित की है।

Recent Comments