मीठीबेरी मॉडल महाविद्यालय में आपदा प्रबंधन कार्यशाला का समापन

हरिद्वार। राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में लोक चेतना मंच रानीखेत के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आज द्वितीय दिवस संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार, मुख्य अतिथि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी  मीरा रावत और मुख्य प्रशिक्षक मनोज कंडियाल ने माँ शारदा के द्वीप प्रज्ज्वलन से किया। संयोजक डॉ. कुलदीप चौधरी ने सभी अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया।

प्रथम सत्र में  मीरा रावत ने छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन अधिनियमों की जानकारी दी। द्वितीय सत्र में  कुसुम घिल्डियाल ने सामान्य ज्ञान साझा किया। तृतीय सत्र में मनोज कंडियाल ने प्राथमिक उपचार पर व्याख्यान दिया।

समापन पर मुख्य अतिथि और प्राचार्य ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। डॉ. सुनील कुमार ने सभी का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में प्रो. सतेन्द्र कुमार, डॉ. अरविन्द वर्मा, डॉ. देशराज सिंह, डॉ. सुनीता बिष्ट,  शशिधर उनियाल, पूनम सिंह, कुलदीप, सूरज सिंह उपस्थित रहे। लोक चेतना मंच से आयुषी (डॉक्यूमेंटेशन ऑफिसर), आशीष शर्मा (कम्युनिटी मोबाइलाइजर), कुसुम घिल्डियाल और दीक्षा शर्मा भी मौजूद रहीं। संचालन डॉ. कुलदीप चौधरी ने किया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments