नाम बदलकर रची साजिश, विवाह का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण

श्रीनगर,गढ़वाल। एक महिला का विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के मामले में श्रीनगर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह मामला उस समय सामने आया जब वादिनी ने 21 जनवरी 2026 को कोतवाली श्रीनगर में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें बताया गया कि अभियुक्त समीर जाफरी, निवासी अलकनंदा विहार, ने अपना नाम समीर द्विवेदी बताकर उनसे मित्रता की और विश्वास में लेकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

महिला के अनुसार, अभियुक्त पिछले एक वर्ष से उनका पीछा कर रहा था और उनसे पैसे की मांग कर रहा था। जब वादिनी ने पैसे देने से इंकार किया, तो समीर ने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी, साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद वादिनी ने कोतवाली श्रीनगर में उक्त मामले की शिकायत की।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0–04/2026 के तहत अभियुक्त के खिलाफ धारा 64, 69, 78, 308(2), 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी, सर्वेश पंवार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी और त्वरित विवेचना के स्पष्ट निर्देश दिए।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर, कुलदीप सिंह के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। इस टीम ने तुरंत सूचनाओं का संकलन कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने लगभग तुरंत ही अभियुक्त समीर जाफरी को गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त से गहन पूछताछ की जा रही है, साथ ही प्रकरण से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को आज न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इस घटना ने महिला अपराधों के प्रति समाज में चिंता और जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता को उजागर किया है। पुलिस विभाग ने पीड़ितों को न्याय दिलाने और ऐसे अपराधों को रोकने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments