दून पुलिस ने छात्रों के बीच चलाई जागरूकता की पाठशाला

देहरादून।  एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा लगातार आम जनमानस को जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा जागरूकता अभियान। साइबर अपराधों से बचाव तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक।

साइबर क्राइम सेल देहरादून द्वारा पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में जागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उपस्थित छात्र/छात्राओं, अध्यापकगणो तथा सीआरपीएफ/पुलिस विभाग के ट्रेनिंग कर रहे रिक्रूटो को नशे के दुष्प्रभावों तथा साइबर अपराधों एवं उससे बचाव के तरीकों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।

नशे के दुष्प्रभावों के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए छात्र/छात्राओं को समझाते हुए बताया गया कि कैसे नशे की गिरफ्त में आकर मासूम बच्चे अपना भविष्य बर्बाद करते हुए अपराध की राह पर चलने को मजबूर हो जाते हैं। सभी छात्र/छात्राओं को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए उन्हें नशा उन्मूलन की शपथ दिलाई गई।

साथ ही छात्र/छात्राओं को साइबर अपराधों से बचने के उपायों की जानकारी देते हुए बताया की अनजान कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करना एवं सोशल मीडिया पर निजी जानकारी देना गंभीर अपराध का कारण बन सकता है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं छात्रों को सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments