देहरादून। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ‘मेरा युवा भारत’ (माय भारत) द्वारा प्रदेश के देहरादून और टिहरी गढ़वाल में बड़े पैमाने पर पदयात्रा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। देहरादून के ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी एवं महन्त इंद्रेश होस्पिटल में 500 से अधिक माय भारत स्वयंसेवक भाग लेंगे, जबकि टिहरी गढ़वाल में पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, ऋषिकेश में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकल’ का आयोजन माय भारत टिहरी गढ़वाल और जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनगर द्वारा होगा।
ये कार्यक्रम युवाओं, खासकर पहली बार वोट डालने वालों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय बनाएंगे। पदयात्रा, सम्मान समारोह, शपथ ग्रहण और संवाद सत्रों के माध्यम से मतदाता पंजीकरण, नैतिक वोटिंग और जिम्मेदार नागरिकता को बढ़ावा मिलेगा। युवा मंत्रालय, भारत सरकार की इस राष्ट्रव्यापी पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय मतदाता दिवस को फिटनेस और सामुदायिक भागीदारी से जोड़कर जन आंदोलन बनाना है।
माय भारत सभी युवाओं से आह्वान करता है कि वे इन आयोजनों में भाग लें और लोकतंत्र की मजबूती में योगदान दें। #MyBharatMyVote

Recent Comments