भारी बर्फबारी से अवरुद्ध सड़कों को खोलने में जुटी टीमें, डीएम प्रशान्त आर्य के निर्देश

उत्तरकाशी।जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई भारी बर्फबारी से मुख्य मार्गों एवं संपर्क मार्गों पर आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। जिला प्रशासन ने स्थिति को तत्काल संभालने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य प्रारंभ कर दिया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के सख्त निर्देशों के अनुपालन में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) तथा आपदा प्रबंधन विभाग की संयुक्त टीमें भारी मशीनरी, जेसीबी मशीनों एवं अन्य उपकरणों के साथ निरंतर कार्यरत हैं।

प्रतिकूल मौसम और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद अधिकारी एवं कर्मी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आवागमन को जल्द से जल्द बहाल करना है, ताकि आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति निर्बाध बनी रहे। स्थानीय निवासियों, पर्यटकों एवं यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम से कम करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागाध्यक्षों को सतर्क रहने एवं 24 घंटे नियंत्रण कक्ष सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं।

यात्रियों से अपील की गई है कि वे मौसम की स्थिति का आकलन कर यात्रा करें तथा जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments