गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल का एसएसपी देहरादून ने किया निरीक्षण

77वें गणतंत्र दिवस पर परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने आगामी 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में रैतिक परेड की रिहर्सल का निरीक्षण किया। इसके बाद, कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्य समारोह स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को देखते हुए एसएसपी ने अधिकारियों को अन्य संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। विशिष्ट अतिथियों एवं महानुभावों के शामिल होने के दृष्टिगत सुरक्षा के पूर्ण प्रबंध सुनिश्चित करने, आने वाले लोगों की उचित जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति देने तथा किसी को भी ज्वलनशील सामग्री ले जाने की अनुमति न देने के निर्देश दिए गए। साथ ही, अतिथियों एवं वाहनों की पार्किंग पूर्व-चिह्नित स्थलों पर ही कराने के आदेश जारी किए गए।

इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में 10 प्लाटून भाग ले रही हैं, जिनमें 01 आर्मी, 01 सीआरपीएफ, 01 आईटीबीपी, 01 हिमाचल पुलिस, 01 40वीं वाहिनी पीएसी पुरुष, 01 40वीं वाहिनी पीएसी महिला, 01 होमगार्ड, 01 पीआरडी, 01 एनसीसी बॉयज तथा 01 एनसीसी गर्ल्स प्लाटून शामिल हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments