“छोटी मछलियों को निशाना, बड़ों को बचाती है सरकार :डॉ प्रतिमा सिंह”

देहरादून । उत्तराखंड कांग्रेस की प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के मुद्दों पर चुनिंदा और दिखावटी कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। होमगार्ड वर्दी घोटाले को उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि एक अधिकारी के निलंबन से मामला खत्म नहीं होता, बल्कि यह ‘बलि का बकरा’ बनाने जैसा है ताकि बड़े लोग बच सकें।

एक बयान जारी कर उन्होंने कहा, “जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली भाजपा आज सर से पैर तक भ्रष्टाचार में लिप्त है।” उन्होंने होमगार्ड घोटाले में पूर्व की अनियमितताओं की जांच की मांग की।

डॉ. सिंह ने मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ मामले में विजिलेंस अनुमति न दिए जाने, सैन्य धाम घोटाले, उद्यान एवं बीज घोटालों पर सरकार की ‘चुप्पी’ पर सवाल उठाए। उन्होंने खरीद में भ्रष्टाचार के उदाहरण देते हुए बताया, “130 रुपये का डंडा 375 में, 500 रुपये के जूते 1500 में और 500 की जैकेट 1580 रुपये में खरीदी गई। यह व्यवस्थित लूट है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के लिए भ्रष्टाचार का नैरेटिव बनाने वाली भाजपा की डबल इंजन सरकार के सात साल बाद भी लोकायुक्त का पद खाली है। एनएच-74 घोटाले की सीबीआई जांच न होना, किसान आत्महत्या, स्मार्ट सिटी और नगर निगम के घोटालों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “उत्तराखंड अब भ्रष्टाचार के मॉडल के रूप में जाना जाता है। धामी जी वाह-वाही लूट रहे हैं।”

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments