सेवा सप्ताह के अंतर्गत कंबल वितरण कार्यक्रम, ग्रामीणों ने जताया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार

मसूरी । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस (31 जनवरी) के अवसर पर जनसेवा की भावना को समर्पित करते हुए “सेवा सप्ताह” के अंतर्गत आज सुवाखोली में जरूरतमंद, असहाय एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका परिषद मसूरी की अध्यक्ष मीरा सकलानी बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर उन्हें शीतलहर एवं ठंड से राहत प्रदान की गई।

इस अवसर पर मीरा सकलानी ने कहा कि जन्मदिवस जैसे व्यक्तिगत अवसर को समाजसेवा के माध्यम से मनाना ही सच्ची जनसेवा है। सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना हमारा संकल्प है और इसी संकल्प के साथ मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कार्य करते हैं। सभी के सुख दुःख में सम्मिलित होते हैं।

कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विजय बिंदवाल, गुड़मोहन राणा, रणवीर कंडारी, गौरी थपलियाल, अनिता जवाड़ी, अरविन्द राणा, प्रेम कोहली, सुरेश, नरेन्द्र जवाड़ी सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments