ऋषिविहार में महिलाओं-बालिकाओं को साइबर ठगों से बचाव की सीख
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में “पुलिस आपके द्वार” जागरूकता अभियान के तहत् 31 जनवरी 2026 को थाना बसंत विहार की टीम ने क्षेत्रांतर्गत ऋषिविहार में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने महिलाओं-बालिकाओं को पुलिस कार्यप्रणाली, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा तथा महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। विशेष रूप से डिजिटल अरेस्ट, साइबर स्टॉकिंग, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील सामग्री प्रसारित करने की धमकी या फर्जी कॉलों से होने वाली ठगी से सावधान रहने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई। नशे के दुष्प्रभावों पर भी प्रकाश डाला गया।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:
- 112 (आपातकालीन सहायता)
- 1090 (महिला हेल्पलाइन)
- 1930 (साइबर अपराध सहायता)
- 1078 (बाल सहायता)
- 181 (महिला सशक्तिकरण)
सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों, हेलमेट-सीट बेल्ट उपयोग तथा सुरक्षित वाहन चलाने पर जोर देते हुए सभी को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना तथा महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

Recent Comments