देहरादून । कोतवाली नगर क्षेत्र में 2 फरवरी को हुई युवती की हत्या के मामले में एसएसपी देहरादून ने त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को अभियोग की विवेचना सौंपी गई है।
एसएसपी ने एसआईटी को भौतिक, वैज्ञानिक एवं फॉरेंसिक साक्ष्यों का तत्काल संकलन करने, सीसीटीवी फुटेज की जांच करने तथा चश्मदीदों के बयानों पर आधारित तेज कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए हैं। टीम का लक्ष्य अभियुक्त के खिलाफ शीघ्र आरोपपत्र न्यायालय में प्रस्तुत कर फास्ट ट्रैक ट्रायल सुनिश्चित करना है, ताकि दोषी को कठोरतम सजा दिलाई जा सके।
एसआईटी में शामिल अधिकारी: क्षेत्राधिकारी नगर,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर,प्रभारी एसओजी, प्रभारी फील्ड यूनिट

Recent Comments