हरिद्वार। सप्तऋषि क्षेत्र के भारत माता मंदिर परिसर में ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज की समाधि मंदिर एवं मूर्ति स्थापना के तीन दिवसीय भव्य समारोह का शुक्रवार को विधिवत समापन हुआ। समापन पर समाधि एवं प्रतिमा का अनावरण किया गया।
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक तथा जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज समेत अनेक संत-महात्मा एवं गणमान्य अतिथियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। देशभर से संत, धर्मगुरु, कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्र चेतना, सनातन संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा एवं मानव सेवा पर विचार-विमर्श हुआ।
राजनाथ सिंह ने कहा, “स्वामी जी की साधना आज भी मार्गदर्शन दे रही है। हरिद्वार सांस्कृतिक चेतना का केंद्र है। राष्ट्र रक्षा भौगोलिक सीमाओं तक सीमित नहीं, सांस्कृतिक जड़ों की रक्षा भी जरूरी है।” उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान किया।


मुख्यमंत्री धामी ने गुरुदेव के जीवन दर्शन की सराहना की तथा पीएम मोदी के नेतृत्व में सनातन विरासत की वैश्विक पहचान का उल्लेख किया। योगी आदित्यनाथ ने मंदिर को राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताया। अन्य वक्ताओं—त्रिवेंद्र सिंह रावत, ऋतु खंडूरी भूषण, मनोहर लाल खट्टर—ने स्वामी जी के राष्ट्रभक्ति योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में अवधेशानंद गिरि महाराज, स्वामी गुरु शरणानंद जी, कैलाश विजयवर्गीय, गणेश जोशी, रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, प्रेमचंद अग्रवाल समेत साधु-संत, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Recent Comments