एडिफाई वर्ल्ड स्कूल के 150 विद्यार्थियों ने ‘उत्तरायणी कौथिग’ में अनुभव की देवभूमि की समृद्ध संस्कृति

देहरादून। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून के 150 विद्यार्थियों के एक दल ने आज परेड ग्राउंड में आयोजित ‘उत्तरायणी कौथिग’ (मेला) का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यालय के 6 शिक्षकों के नेतृत्व में छात्रों ने इस यात्रा के माध्यम से उत्तराखंड की लोक कला, परंपराओं और विरासत को करीब से जाना।

मेले के दौरान 150 छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक स्टालों का भ्रमण किया, छात्रों ने हस्तशिल्प और कलाओं को करीब से देखा। रिंगाल , तांबे के पारंपरिक बर्तन और ऊनी वस्त्रों की प्रदर्शनी को बड़े उत्साह के साथ देखा और समझा।

वहीं विद्यार्थियों ने उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध छोलिया नृत्य का आनंद लिया और पारंपरिक लोक गीतों के माध्यम से पहाड़ी जीवन शैली की बारीकियों को समझा। पहाड़ी व्यंजनों जैसे घुघुती, मंडुए की रोटी और स्थानीय ऑर्गेनिक उत्पादों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। छात्रों ने समझा कि ये मेले किस तरह स्थानीय कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल का यह प्रयास छात्रों को अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक और गौरवान्वित नागरिक बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments