दून पुलिस का ऑपरेशन क्रैकडाउन: बिना सत्यापन के रहना पड़ा भारी, 25 लाख का जुर्माना और 356 के चालान

देहरादून। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देश पर चलाए जा रहे एक माह के सघन सत्यापन अभियान ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जनपद के नगर और देहात क्षेत्रों में सुबह से ही पुलिस की टीमों ने संदिग्धों की तलाश में वृहद स्तर पर अभियान चलाया।

पुलिस द्वारा 22 और 23 फरवरी को किए गए इस अभियान में कुल 2205 बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान अनियमितता पाए जाने और किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 249 व्यक्तियों के खिलाफ 83 पुलिस एक्ट में चालान काटे। इन चालानों पर 24 लाख 90 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

वहीं, 81 पुलिस एक्ट के तहत भी कार्रवाई करते हुए 107 व्यक्तियों के चालान किए गए और 26,750 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अभियान उन व्यक्तियों के खिलाफ चलाया जा रहा है जो अपनी आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर जनपद में रह रहे हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments