युवा कांग्रेस ने रायपुर थाने का घेराव किया, काऊ की गिरफ्तारी की मांग की

देहरादून(आरएनएस)।  युवा कांग्रेस ने प्रारंभिक शिक्षा के निदेशक पर हमले के मामले में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ की गिरफ्तारी की मांग की। युवा कांग्रेस ने सरकार व विधाय के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सोमवार को उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायपुर थाना का घेराव किया। विनीत प्रसाद भट्ट (बंटू) ने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधि ही कानून तोड़ने लगें, तो समाज में गलत संदेश जाता है। कहा कि लोकतंत्र में हिंसा और दबंगई के लिए कोई स्थान नहीं है। कानून सभी के लिए समान है और दोषियों के विरुद्ध त्वरित व सख्त कार्रवाई अनिवार्य है।

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। इस अवसर पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, प्रदेश महासचिव प्रवीण त्यागी, सूरत सिंह नेगी, संजय शर्मा,पार्षद महेंद्र सिंह रावत, प्रीतम आर्य , विनीत डोभाल, सैरभ उनियाल, संजय उनियाल, शुभम चौहान, आदित्या रौथाण, अभिनय बिष्ट, स्वर्णिम राज कंडारी, अजेन्द्र गुसांईं, तेजस्वी राणा, हिमांशु रावत, अर्पित राठी आदि मौजूद थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments