मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि  

देहरादून ।  महानगर कांग्रेस कमेटी ने मुंशी हरिप्रसाद प्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। सोमवार को सामाजिक विचारक, समाज सुधारक एवं “पहाड़ के अंबेडकर” के रूप में विख्यात मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस भवन, देहरादून में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर 23 फरवरी को “सामाजिक न्याय दिवस” के रूप में मनाने की घोषणा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने संदेश में कहा कि स्वर्गीय मुंशी हरिप्रसाद टम्टा का जीवन सामाजिक समता, शिक्षा और अधिकारों की लड़ाई का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करें।

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि स्वर्गीय टम्टा ने वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि 23 फ़रवरी को “सामाजिक न्याय दिवस” के रूप में मनाकर कांग्रेस पार्टी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मुंशी हरिप्रसाद टम्टा का संघर्ष आज भी प्रासंगिक है। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में समरसता स्थापित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी,प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ मदन लाल,अभिषेक तिवारी, शुष्यंत वोहरा,मुकेश सोनकर, अनूप कपूर,किशन कुमार,सूरज छेत्री, अर्जुन पासी, वीरेंद्र चौहान,दिनेश कौशल, अंजू भारती, संजय भारती,गुरनैन सिंह,मोहन थापली,विकास ठाकुर,अनूप सक्सेना, शेखर कुमार,करण गगट,नीरज पाल,नितेश राजोरिया,संजय उनियाल, वीरेंद्र पंवार ,अनिरुद्ध डोबरियाल, अभिषेक पासी, अतुल सक्सेना, अशोक कुमार, तौकीर अहमद, शुभम खरोला आदि मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments