विकास नगर में Indane LPG कनेक्शन पर फर्जी डिलीवरी का मामला: उपभोक्ता की जानकारी के बिना 2023 से हर महीने रिफिल दर्ज

देहरादून। विकासनगर तहसील के ग्राम पंचायत आदूवाला निवासी जितेंद्र कुमार के नाम से रजिस्टर्ड Indane LPG कनेक्शन पर अनियमितता का गंभीर आरोप लगा है।

उपभोक्ता का दावा है कि वर्ष 2023 के बाद से उन्होंने एक भी सिलेंडर की बुकिंग नहीं की और न ही कोई डिलीवरी प्राप्त की है, लेकिन IOCL के सिस्टम में हर महीने रिफिल डिलीवरी दर्ज हो रही है।

जितेंद्र कुमार ने बताया कि 2023 में अनमोल इंडेन गैस सेवा (हरबर्टपुर, ढकरानी रोड के पास स्थित) के मैनेजर ने कनेक्शन में “समस्या” बताकर आधार कार्ड लेकर एजेंसी आने को कहा था ताकि कमी दूर की जा सके और डिलीवरी शुरू हो सके। किसी कारणवश वे नहीं जा पाए। अब जब ऑनलाइन चेक किया तो पाया कि समस्या का समाधान कभी नहीं हुआ, फिर भी डिलीवरी एंट्री जारी है। उन्होंने कहा, “मैंने कभी सिलेंडर नहीं लिया, न ही डिलीवरी बॉय आया, लेकिन सिस्टम में फर्जी एंट्री हो रही है।”

यह मामला व्यापक सवाल उठाता है कि देशभर में कितने उपभोक्ता ऐसे प्रभावित होंगे, जहां कनेक्शन पुराना होने या अन्य कारणों से सिलेंडर नहीं लिया जाता, लेकिन सिस्टम में फर्जी एंट्री से हर साल कोटा प्रभावित हो जाता है।

लोगो का मानना है कि ऐसी अनियमितताएं सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करती हैं और उपभोक्ताओं के साथ अन्याय का कारण बन सकती हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments