एसएसपी दून की अधिकारियों को दो टूक : लापरवाही बरतने वाले कार्रवाई को रहे तैयार

देहरादून,  जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से  (एसएसपी देहरादून) ने मंगलवार देर रात्रि समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में वर्तमान अभियानों की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसएसपी ने दो टूक कहा कि थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था प्रभावित होने पर संबंधित थाना प्रभारी की पूर्ण जिम्मेदारी तय की जाएगी और आवश्यक होने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सत्यापन अभियान में ढिलाई नहीं

‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत चलाए जा रहे सत्यापन अभियान की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने निर्देश दिए कि सभी संस्थानों, प्रतिष्ठानों, औद्योगिक क्षेत्रों एवं अन्य स्थानों पर निवासरत बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। अभियान में किसी प्रकार की कोताही पाए जाने पर संबंधित थाना प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

नियमित व आकस्मिक चेकिंग के निर्देश

सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित चेकिंग के साथ-साथ आकस्मिक जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। चेकिंग के स्थान और समय का निर्धारण स्वयं संबंधित अधिकारी करेंगे, जिससे प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो सके।

पीक आवर्स में बढ़ेगी पुलिस की मौजूदगी

भीड़-भाड़ वाले स्थानों, मुख्य बाजारों, व्यस्त मार्गों और चौराहों पर पीक आवर्स के दौरान पुलिस की दृश्यता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्वयं क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेने और प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है।

गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई तेज

एसएसपी ने संगठित अपराधों में संलिप्त अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्रवाई के बाद भी यदि अपराधियों को निरुद्ध करने में शिथिलता पाई गई तो संबंधित थाना प्रभारी के साथ-साथ क्षेत्राधिकारी की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

इनामी अपराधियों की धरपकड़ पर जोर

बैठक में इनामी अभियुक्तों की समीक्षा करते हुए उनकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

त्योहारों के मद्देनजर सतर्कता

वर्तमान में चल रहे रमजान माह एवं आगामी होली पर्व को देखते हुए संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। पूर्व में त्योहारों के दौरान हुए विवादों का विश्लेषण कर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा गया।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित थाना प्रभारी की जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments