बार काउंसिल चुनाव: पहली महिला अध्यक्ष रजिया बेग पुनः काउंसिल की सदस्य,   धस्माना ने दी पुष्पमाला भेंटकर बधाई

देहरादून। उत्तराखंड बार काउंसिल के हाल ही में संपन्न चुनावों में ऐतिहासिक सफलता हासिल करने वाली प्रथम महिला अध्यक्ष रजिया बेग एक बार फिर काउंसिल की सदस्य निर्वाचित हुई हैं। इस उपलब्धि पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्य व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री धस्माना ने सोमवार को देहरादून कचहरी पहुंचकर सुश्री रजिया बेग को पुष्प गुच्छ भेंट किया और उनकी इस जीत को प्रदेश के विधि क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि रजिया बेग का बार काउंसिल सदस्य चुना जाना न केवल महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि उत्तराखंड के वकीलों के हितों की मजबूत पैरवी का प्रतीक भी है। श्री धस्माना ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को भी बधाई देते हुए आशा जताई कि नई काउंसिल प्रदेश के विधिक सुधारों, वकीलों के कल्याण और न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर श्री धस्माना के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, महानगर कांग्रेस महामंत्री आनंद सिंह पुंडीर, कांग्रेस नेत्री एवं एडवोकेट अल्पना जदली तथा एडवोकेट दानिश अहमद सहित अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे। सभी ने रजिया बेग की उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की और भविष्य की सफलताओं की कामना की।

रजिया बेग उत्तराखंड बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्ष रह चुकी हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल में वकीलों के अधिकारों, महिला विधिवेत्ताओं की सुरक्षा और बार काउंसिल की कार्यप्रणाली में सुधारों के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया था। उनके पुनः काऊंसिल सदस्य चुने जाने से बार काउंसिल में अनुभवी नेतृत्व की मजबूती का संदेश गया है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments