पूर्व मुख्यमंत्रियों से मिलकर धामी ने दी होली की बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून में तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य के पहले मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त), पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों से सौजन्य भेंट कर उनके स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना की। तीनों पूर्व मुख्यमंत्रियों ने भी मुख्यमंत्री को होली की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इन मुलाकातों के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्रियों के अनुभवों से लाभ लेने की बात कही और प्रदेश के विकास में उनके योगदान को सराहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री राज्य की विरासत हैं और उनका मार्गदर्शन हमेशा सरकार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments