रायपुर पुलिस की अतिक्रमण पर सख्ती: चलाया विशेष अभियान, 18 के चालान

फुटपाथ व सड़क किनारे सामान/रेड़ी-ठेली लगाकर यातायात बाधित करने वालों पर कार्रवाई, वसूला गया ₹4,500 संयोजन शुल्क

देहरादून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण कर यातायात व्यवस्था बाधित करने वालों के विरुद्ध दून पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में थाना रायपुर पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान का फोकस सड़क किनारे फुटपाथों व मुख्य बाजारों में दुकानों के बाहर अस्थायी अतिक्रमण कर आवागमन रोकने वाले दुकानदार/रेड़ी-ठेली संचालक रहे।

पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण कर रेडी/ठेली लगाकर यातायात बाधित करने वालों पर कार्रवाई करते हुए 18 व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में चालान किए गए और कुल ₹4,500 का संयोजन शुल्क वसूला गया। वहीं, एक व्यक्ति सड़क पर वाहन में सब्जी बेचकर यातायात बाधित कर रहा था। मौके पर वाहन के वैध कागजात नहीं मिलने पर पुलिस ने उक्त वाहन को सीज कर दिया।

पुलिस ने दो टूक कहा है कि सड़क व सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण कर यातायात व्यवस्था बाधित करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस के मुताबिक, अतिक्रमण विरोधी अभियान निरंतर जारी है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments