नवरात्रि में मांस-मदिरा की दुकानें बंद करने की मांग, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने DM को सौंपा ज्ञापन

देहरादून। नव संवत और नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश भर में मांस-मदिरा की दुकानों को बंद रखे जाने की मांग को लेकर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड ने जिलाधिकारी देहरादून को एक ज्ञापन सौंपा है।

प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा के नेतृत्व में महासभा के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल आज सुबह जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। उन्होंने एसडीएम अपूर्वा के माध्यम से जिलाधिकारी को संबोधित आग्रह पत्र सौंपा। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि 19 मार्च 2026 से शुरू हो रहे नव संवत और नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालु घर-घर पूजा-अर्चना करते हैं और मांस-मदिरा से परहेज रखते हैं।

ज्ञापन में मुख्य रूप से कहा गया है:

· नवरात्रि के पवित्र नौ दिनों में श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान होना चाहिए।
· इस अवधि में मांस-मदिरा की दुकानें बंद रहने से प्रदेश में शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द बना रहेगा।
· प्रशासन शीघ्र अति शीघ्र आवश्यक आदेश जारी करने की कृपा करें।

महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि यह पर्व आध्यात्मिक साधना और शक्ति उपासना का महापर्व है, ऐसे में मांस-मदिरा की दुकानें खुली रहने से धार्मिक माहौल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा (अधिवक्ता), प्रदेश महामंत्री उमाशंकर शर्मा (तीर्थ पुरोहित), संरक्षक सुरेंद्र दत्त शर्मा, जिला युवा अध्यक्ष दीप्ति भट्ट, जिला महासचिव विजय मंमगई, महानगर अध्यक्ष पीयूष गॉड और प्रचार सचिव प्रभात दयाल शामिल थे।

यहां देखेंगे ज्ञापन

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments