एलयूसी पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कल दिल्ली के जंतर-मंतर पर उबलेगा उत्तराखंड का आक्रोश

देहरादून। उत्तराखंड के हजारों एलयूसी (लैंड यूज चेंज) पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर अब आंदोलन दिल्ली की सड़कों पर उतरेगा। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ितों के पक्ष में कल यानी 17 मार्च को दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि इस प्रदर्शन में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से सैकड़ों की संख्या में एलयूसी पीड़ित और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा, “जब तक उत्तराखंड के एलयूसी पीड़ितों को पूरा न्याय नहीं मिल जाता, उत्तराखंडी चैन से नहीं बैठेंगे। यह सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि हजारों परिवारों की बर्बादी के खिलाफ चीख है।”

कांग्रेस नेता ने प्रदर्शन से पहले सरकार पर हमला बोलते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि एलयूसी कंपनी के बेईमान मालिकों और प्रबंधन के साथ-साथ इस पूरे धंधे में शामिल सभी धोखेबाजों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

धीरेंद्र प्रताप ने आरोप लगाया कि एलयूसी कंपनी के मालिकों नहीं बल्कि राज्य सरकार की मिलीभगत से आम नागरिकों के साथ बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की गई है। उन्होंने कहा, “यह कंपनी के मालिक ही नहीं, बल्कि इस धंधे में शामिल तमाम बेईमान लोग हैं, जिन्होंने गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के सपनों को तोड़ा है। इन सभी को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।”

प्रताप ने कहा कि कांग्रेस पीड़ितों के साथ खड़ी है और जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा। कल का प्रदर्शन इसी संघर्ष की शुरुआत है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments