पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस क्षेत्र में बहुगुणा का विजन बना भारत की आत्मनिर्भरता का आधार: सूर्यकांत धस्माना

37 वीं पुण्य तिथि पर कांग्रेस ने की एच एन बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग

देहरादून । भारत के पूर्व वित्त, पेट्रोलियम व रसायन मंत्री व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और देश में हिमालय के चंदन हेमवती नंदन के नाम से मशहूर देश के महान नेता स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की ३७ वीं पुण्य तिथि के अवसर पर आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की ओर से डी दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा को देश व समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान व स्वच्छ तथा सिद्धांतों की राजनीति करने के लिए भारत रत्न देने की मांग की।

उन्होंने स्वर्गीय बहुगुणा को एक धर्मनिरपेक्ष व दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि देश के पेट्रोलियम मंत्री के कार्यकाल के दौरान १९७८ में अनेक विशेषज्ञों द्वारा जब देश में पेट्रोल डीजल व प्राकृतिक गैस की कमी की भविष्यवाणी की गई और ईरान में इस्लामिक क्रांति की सुगबुगाहट के कारण खाड़ी के देशों से कच्चे तेल की सप्लाई में परेशानी आने लगी तो श्री बहुगुणा ने लीबिया के तत्कालीन शासक कर्नल गद्दाफी से मिलने का निश्चय किया जिसमें वो सफल हुए और सात मार्च से दस मार्च चार दिवसीय लीबिया का दौरा कर कर्नल गद्दाफी से मुलाकात की। इस मुलाकात में श्री बहुगुणा ने कर्नल गद्दाफी को इतना प्रभावित किया कि वे भारत को दो लाख मैट्रिक टन कच्चा तेल देने को तैयार हो गया और फिर भारत का लीबिया के साथ करार हुआ जिसकी पूरे देश में प्रशंसा हुई।

श्री धस्माना ने कहा कि श्री बहुगुणा ने देश भर में रसोई गैस आम जनता को उपलब्ध कराने के लिए व्यापक पैमाने पर गैस वितरण एजेंसियों का आवंटन किया और पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों के आश्रितों को बड़े स्तर पर गैस एजेंसियों दीं। श्री धस्माना ने कहा कि आज जब ईरान अमरीका इजरायल के युद्ध के कारण देश में रसोई गैस की किल्लत हो रही है और आने वाले दिनों में युद्ध ना रुकने की स्थिति में पेट्रोल डीजल की कमी का सामना भी करना पड़ सकता है तब ऐसी परिस्थितियों में स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जी की दूरदृष्टी व नीतियों की बहुत कमी महसूस हो रही है।

श्री धस्माना ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में श्री बहुगुणा जी की भूमिका से लेकर देश की आजादी के बाद लगभग साढ़े चार दशकों तक बहुगुणा उत्तरप्रदेश से केंद्र तक राजनीति के केंद्र में रहे और उन्होंने अपना राजनैतिक प्रशासनिक व सामाजिक कौशल का योगदान देश को दिया जो आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देता रहेगा।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता शीश पाल सिंह बिष्ट, श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश कौशल, सरदार अमरजीत सिंह, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अमीचंद सोनकर, श्रीमती पूनम कंडारी, सुनील जायसवाल, आनंद सिंह पुंडीर, गगन छाछर, आदर्श सूद, श्रीमती सुशीला शर्मा, वीरेश शर्मा, यामीन खान, शरीफ बेग,चंद्रपाल,विवेक घिल्डियाल,नोहर सिंह, मनीष गर्ग,वीरेंद्र पंवार आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments