एसएसपी दून की सख्ती: कैण्ट क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

देहरादून। एसएसपी दून की सख्ती के चलते दून पुलिस ने कैण्ट क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले 15 हजार के ईनामी अभियुक्त सहित 03 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अलग-अलग घटनाओं में चोरी की गई लगभग 04 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी, अन्य सामान और एक अवैध खुखरी बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक अभियुक्त चोरी के अभियोग में विगत 11 माह से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी देहरादून द्वारा 15 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सैंटी साहनी, संजय साहनी और लक्ष्मण साहनी के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, वादी ऋषभ देव तिवारी ने कोतवाली कैण्ट पर एक लिखित तहरीर दी थी, जिसमें बताया गया था कि उनके गजियावाला स्थित पैतृक मकान का ताला तोड़कर ज्वैलरी और अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली कैण्ट पर तत्काल मु0अ0सं0- 47/2026 धारा- 305(ए), 331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया और संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान एम0एच0 जाने वाली रोड पर पोस्ट ऑफिस तिराहे के पास से स्कूटी में सवार 03 व्यक्तियों को संदिग्धता के आधार पर हिरासत में लिया।

पुलिस टीम में उ0नि0 राकेश पंवार, अ0उ0नि0 रमेश चन्द्र जोशी, हे0कानि0 नवीन कुमार, का0 सूरज राणा और का0 सुभाष मेहर शामिल थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments