देहरादून। एसएसपी देहरादून की सूचना पर रायवाला पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रायवाला क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टेबाजी कर रहे 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
अभियुक्तों के कब्जे से सट्टेबाजी से एकत्रित 184000 रुपये नगद, सट्टेबाजी में प्रयुक्त 01 लैपटॉप, 07 मोबाईल फोन, विभिन्न बैंको के 19 एटीएम कार्ड, 03 पासबुक, 01 चैक बुक व अन्य सामान बरामद हुआ है।
अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे ऑनलाइन बेबसाईट http:@@ramesh247-com@deposits@history ij REDDY PANEL RD121 पर Cribet 99 तथा 111*Play पर सट्टा लगाते थे। वे ग्राहकों को एक लिंक भेजते थे, जिसे क्लिक करते ही उन्हें एक नम्बर प्राप्त हो जाता था, फिर वे उक्त नम्बर को व्हाट्सएप से लिंक करके ग्राहकों से सम्पर्क करके उनका डाटाबेस तैयार करते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दर्शन जगनानी, साहिल आहूजा, सूरज और हेमन्त शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके विरुद्ध कोतवाली रायवाला पर मु0अ0सं0 30/2026 धारा 318(4)/61(2) बीएनएस, 66सी/66डी आईटी एक्ट व 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।
पुलिस टीम में व0उ0नि0 मनवर सिंह नेगी, अ0उ0नि0 योगेन्द्र कुमार, हे0का0 ललित मोहन, का0 अरविन्द कुमार और का0 मुकेश चौहान शामिल थे।

Recent Comments