देहरादून: डालनवाला क्षेत्र में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार इनोवा ने जमकर उत्पात मचाया, जिसमें दो लोगों की जान चली गई और कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। आरोपी चालक के शराब के नशे में होने की आशंका है।
पुलिस के अनुसार, इनोवा (यूके07डीएफ1795) के चालक गुनीत सिंह (43) ने शाम साढ़े सात बजे के करीब डीएल रोड पर पहले एक कार (यूके07टीई2606) को टक्कर मारी। इसके बाद वह तेजी से भागा और एक स्कूटी (यूके07एफएस5518) और मोटरसाइकिल (यूके07एफआर5116) को रौंद डाला।
हादसे में बाइक सवार रोहित फिलिप्स (48) और उनके बेटे अनुज फिलिप्स (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को दून अस्पताल ले जाया गया, जहां रोहित ने दम तोड़ दिया। स्कूटी सवार राहुल (पुत्र नरेंद्र कुमार) को वैश्य नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मैक्स अस्पताल रेफर किया गया।
आरोपी चालक ने रास्ते में सड़क किनारे खड़ी एक बाइक (यूके05बी5133) और स्कूटी (यूके07डीडब्ल्यू0086) को भी टक्कर मार दी। इसके बाद वह ओल्ड सर्वे रोड स्थित छाबड़ा निवास के गेट को तोड़ता हुआ घर के अंदर जा घुसा, जहां उसकी कार ने अंदर खड़ी स्कूटी (यूके07एफएक्स1837) और कार (यूके07बीएन2255) को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

पुलिस ने मौके से आरोपी चालक गुनीत सिंह को हिरासत में ले लिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Recent Comments