धामी मंत्रिमंडल में विभागों का फाइनल बंटवारा: मुख्यमंत्री ने अपनी टीम को सौंपी नई जिम्मेदारियां, विकास को मिलेगी रफ्तार


‘सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहे सरकार के चार साल’: सीएम धामी

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नवनियुक्त मंत्रियों सहित सभी सहयोगियों के बीच विभागों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी ‘नई टीम’ के सदस्यों के बीच कार्यक्षेत्रों का विभाजन करते हुए राज्य के विकास को नई ऊंचाई देने का संकल्प दोहराया है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया है कि सभी मंत्री अपने-अपने विभागों के माध्यम से जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। मुख्यमंत्री  ने कहा है कि प्रदेश की सरकार के बीते चार साल पूरी तरह से सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। इसी क्रम में मंत्रिमंडल में नए शामिल सदस्यों सहित सभी सहयोगियों के मध्य कार्य आवंटन भी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल के सभी सदस्य अनुभवी हैं और जनसेवा से गहराई से जुड़े हैं। उन्होंने कहा, “जनसेवा को सर्वोपरी रखते हुए, उत्तराखंड को विकसित भारत का अग्रणी एवं श्रेष्ठ राज्य बनाने में पूरी सरकार अपना योगदान प्राणोंप्रण से देगी

सीएम धामी ने कहा कि हम सभी को उत्तराखंड की सवा करोड़ देवतुल्य जनता की सेवा करने का मौका मिला है और यह सेवा भाव ही हमें अपनी देवतुल्य जनता के सपनों एवं आकांक्षाओं को पूर्ण करने के लिए सदैव प्रेरित करता है। उन्होंने नए मंत्रियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि सभी मिलकर प्रदेश के विकास को नई गति देंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सभी मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया गया है। मुख्य सचिव कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार नए एवं पुराने सभी मंत्रियों के विभागीय दायित्व तय कर दिए गए हैं।

मंत्रियों को मिले विभाग यहां देखें

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments