नवनियुक्त आरक्षियों से रूबरू हुई एसपी उत्तरकाशी; पुलिस कार्यप्रणाली का दिया मूलमंत्र

उत्तरकाशी। आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष), आरक्षी पी0ए0सी0 (पुरुष) की भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का कल 23 मार्च 2026 से प्रशिक्षण प्रारम्भ हो गया है। जनपद उत्तरकाशी से चयनित हुए 72 नागरिक पुलिस के अभ्यर्थियों द्वारा पुलिस लाइन उत्तरकाशी में कल से जे.टी.सी. प्रशिक्षण ज्वाइन किया गया है।पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय द्वारा जनपद उत्तरकाशी से चयनित हुए नागरिक पुलिस के अभ्यर्थियों से ‘इटंरैक्शन’ कर सभी को पुलिस विभाग में नियुक्त होने पर शुभकामनाएं दी गयी। रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन में रहकर पुरे मनोयोग के साथ प्रशिक्षण लेने तथा पुलिस प्रशिक्षण के सम्बन्ध में मार्गदर्शन किया गया। पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुये यातायात, आपदा, रेस्क्यू व लॉ एण्ड ऑर्डर से सम्बन्धित दायित्वों के महत्वों से अवगत कराया गया। नवागंतुको को प्रशिक्षण की उपयोगिता की जानकारी देते हुये बताया गया कि खाकी वर्दी जिम्मेदारी, विश्वास व सम्मान का प्रतीक है, सभी प्रशिक्षण में पुरे रुचि लें। भवन की नींव जितनी अच्छी होगी, बिल्डिंग उतनी ही मजबूत होगी। शारीरिक फिटनेस के साथ इंडोर में कानून, साइबर तकनीकी, मनोविज्ञान आदि का ज्ञान हमें निपुण व दक्ष बनाता है। उनके द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों से उनके रहने-खाने की व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं की जानकारी भी की गयी।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय द्वारा आज जनपद उत्तरकाशी से चयनित हुए नागरिक पुलिस के अभ्यर्थियों से ‘इटंरैक्शन’ कर सभी को पुलिस विभाग में नियुक्त होने पर शुभकामनाएं दी गयी। रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन में रहकर पुरे मनोयोग के साथ प्रशिक्षण लेने तथा पुलिस प्रशिक्षण के सम्बन्ध में मार्गदर्शन किया गया। पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुये यातायात, आपदा, रेस्क्यू व लॉ एण्ड ऑर्डर से सम्बन्धित दायित्वों के महत्वों से अवगत कराया गया। नवागंतुको को प्रशिक्षण की उपयोगिता की जानकारी देते हुये बताया गया कि खाकी वर्दी जिम्मेदारी, विश्वास व सम्मान का प्रतीक है, सभी प्रशिक्षण में पुरे रुचि लें।

भवन की नींव जितनी अच्छी होगी, बिल्डिंग उतनी ही मजबूत होगी। शारीरिक फिटनेस के साथ इंडोर में कानून, साइबर तकनीकी, मनोविज्ञान आदि का ज्ञान हमें निपुण व दक्ष बनाता है। उनके द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों से उनके रहने-खाने की व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं की जानकारी भी की गयी। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, जनक सिंह पंवार सहित अन्य अधिकारी/कर्म0गण मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments