संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद् के सुंदरकांड पाठ में उमड़ी श्रद्धा, उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने दी हार्दिक बधाई

देहरादून।  संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद् द्वारा आयोजित भव्य सुंदरकांड कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक रस से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में पहुंची संस्था की उपाध्यक्ष श्रीमती मधु भट्ट ने हिंदू नवसंवत्सर, प्रभु श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर श्रीमती भट्ट ने प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में पूरे हुए चार वर्षों को बेमिसाल बताते हुए उपलब्धियों पर भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।

कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल, मुकेश रतूड़ी, श्रीमती साधना, श्रीमती ऊषा लखेड़ा, श्रीमती गीता रतूड़ी, दायित्व धारी राज्यमंत्री श्रीमती विनोद उनियाल, श्रीमती गीता रावत सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा, शिक्षक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चंद सेमवाल, संजीव शर्मा सहित समस्त मातृशक्ति (महिला सदस्यों) ने बड़े हर्षोल्लासपूर्वक त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

सुंदरकांड का पाठ श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया। आयोजन ने सांस्कृतिक एकता और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का भी एक सशक्त माध्यम बना।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments