देहरादून पुलिस की बड़ी कामयाबी: लापता नाबालिग बरामद; देवभूमि सनातनी एकता मंच ने किया टीम का सम्मान

देहरादून । उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर उत्तर प्रदेश ले जाने के मामले में स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस सराहनीय कार्य के लिए गुरुवार को संबंधित पुलिस टीम को सम्मानित किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक समुदाय विशेष के युवक द्वारा दूसरे धर्म की नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया था। घटना की जानकारी मिलते ही सनातनी एकता मंच ने सक्रियता दिखाते हुए पुलिस प्रशासन से संपर्क साधा। संगठन के सचिव शशिकांत सिंघल ने बताया कि जैसे ही मामला संज्ञान में आया, संगठन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मयूर विहार चौकी और रायपुर थाना पुलिस के सहयोग से युवती की खोजबीन शुरू कराई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया और उसके परिजनों को सौंप दिया गया। इस सफल अभियान में पुलिस टीम की मुस्तैदी और संवेदनशीलता की व्यापक सराहना की जा रही है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर सनातनी एकता मंच द्वारा संबंधित पुलिस टीम को सम्मानित किया गया। संगठन ने कहा कि समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई में थाना प्रभारी  रायपुर गिरीश नेगी,चौकी इंचार्ज संजय रावत तथा जांच अधिकारी अष्टभुज बलूनी, उप निरीक्षक नवीन जोशी की प्रमुख भूमिका रही।

सम्मान समारोह के अवसर पर संगठन के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, मंत्री सतीश कंसल, कोषाध्यक्ष अमित गोयल, सोनू गुप्ता, संजय सुमिता तथा महिला मोर्चा से मीना पवार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता को लेकर विश्वास और भी मजबूत हुआ है, वहीं संगठन ने भविष्य में भी ऐसे मामलों में प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments