रोजगार का मेगा हब बना देहरादून: 1285 छात्रों के करियर को मिली नई दिशा, 100% प्लेसमेंट की तैयारी।

देहरादून। देहरादून में गुरुवार को राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान, पिथूवाला परिसर में बड़े स्तर का रोजगार मेले का आयोजन किया गया। तकनीकी शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस मेले का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने की. वर्चुअल माध्यम से प्राविधिक शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और आयोजन की सफलता के लिए विभागीय अधिकारियों को बधाई दीं.

इस मेले में 81 प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों और कंपनियों ने भाग लिया, जिसने छात्रों के लिए व्यापक अवसर सृजित किए। लगभग 1600 पॉलीटेक्निक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया, जिनमें से 1285 अभ्यर्थियों ने विभिन्न कंपनियों के समक्ष साक्षात्कार दिए। निदेशक देशराज ने बताया कि पिछले वर्ष कैंपस प्लेसमेंट का अनुपात 71 प्रतिशत रहा था और इस बार लक्ष्य शत-प्रतिशत प्लेसमेंट को प्राप्त करना है। विभाग के अन्य अधिकारीगण और संस्थानों के प्रधानाचार्य के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इस अवसर का लाभ उठाने के लिए उपस्थित थे.

मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल ने युवाओं को संबोधित कर बताया कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति के लिए तकनीकी उन्नति अनिवार्य है और आज के युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और रोबोटिक्स क्षेत्र रोजगार के बड़े केंद्र बन चुके हैं। उन्होंने छात्रों से अपने क्षेत्र में निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की मांग की और कहा कि राज्य सरकार पॉलीटेक्निक संस्थानों को आधुनिक संसाधनों, उन्नत लैब्स और बेहतर शैक्षणिक व्यवस्थाओं से सुसज्जित कर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में जारी प्रयासों की उन्होंने जमकर सराहना की.

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक विनोद चमोली ने कहा कि रोजगार मेलों के जरिए कुशल युवाओं को पारदर्शी और सुगम तरीके से अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उपनल के माध्यम से विदेशों में रोजगार के द्वार खोले जा रहे हैं और बेरोजगारी मिटाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मंत्री एवं अधिकारीगण ने युवाओं से इन अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की, ताकि प्रदेश ही नहीं बल्कि देश और विदेशों में भी उनके पंख खुले रह सकें।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments