झबरेड़ा क्षेत्र में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का स्वास्थ्य सेवा अभियान, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला लाभ

हरिद्वार। जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने जिले के झबरेड़ा क्षेत्र स्थित ग्राम मानुपुर आदमपुर में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया। इस शिविर में दूर-दराज से आए ग्रामीणों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।

प्रदेश के प्रतिष्ठित अस्पतालों से पहुंचे अनुभवी चिकित्सकों ने सैकड़ों लोगों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक परीक्षण पूरी तरह नि:शुल्क किए। शिविर के दौरान जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां भी मुफ्त वितरित की गईं। गंभीर स्थिति वाले करीब 10 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए देहरादून रेफर किया गया, जिनकी आवाजाही समेत सभी व्यवस्थाएं पार्टी द्वारा सुनिश्चित की गईं।

इस आयोजन को क्षेत्र में जनकल्याण के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है। शिविर में ग्राम प्रधान सहित स्थानीय गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर स्वयं मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता और सेवा पहुंचाना है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मोनिका अठवाल, महासचिव संजय कुमार, प्रदेश सचिव जय अर्नल्ड, प्रदेश सचिव विनेश कुमार, जिला अध्यक्ष हरिद्वार गौतम कुमार समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पार्टी पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज के जरूरतमंद वर्ग को सीधा लाभ मिल सके।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments