देहरादून । जनपद देहरादून में जिला सूचना अधिकारी के पद पर श्रीमती प्रियंका जोशी ने आज विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। उनके स्थानांतरण के बाद यह नई जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने टीमवर्क और जनसंपर्क गतिविधियों को प्राथमिकता देने का स्पष्ट संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला सूचना कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक संक्षिप्त स्वागत समारोह आयोजित किया। सभी कार्मिकों ने श्रीमती जोशी को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में विभागीय कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी।
श्रीमती जोशी ने कहा कि वे जनपद में सूचना-प्रसारण को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगी।

Recent Comments