पुरानी पेंशन की लड़ाई को मिला नया चेहरा, कीर्ति भट्ट बने मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी

राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत ने जारी किया पत्र; संगठन ने जताया भरोसा

देहरादून। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF) उत्तराखंड ने पत्रकार कीर्ति भट्ट को अपना प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उस समय दी गई है जब संगठन पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल कराने के लिए राज्य सरकार से लगातार मुहिम चला रहा है।

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.पी. सिंह रावत ने आधिकारिक पत्र जारी कर इस नियुक्ति की पुष्टि की। प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी, प्रदेश महासचिव सीता राम पोखरियाल और अन्य पदाधिकारियों ने कीर्ति भट्ट को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नई जिम्मेदारी मिलने पर कीर्ति भट्ट ने कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिनके मार्गदर्शन में संगठन OPS बहाली के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी, महामंत्री सीता राम पोखरियाल एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को भी धन्यवाद।”

उन्होंने कहा कि संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और इस न्यायपूर्ण लड़ाई में मीडिया के माध्यम से पूरी ईमानदारी व निष्ठा से भूमिका निभाई जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से प्रदेश सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सक्रिय हैं। मोर्चा ने इसे लेकर कई राज्य स्तरीय आंदोलन और जनजागरूकता अभियान चलाए हैं। अब एक अनुभवी कार्यकर्ता के रूप में कीर्ति भट्ट के आने से संगठन की मीडिया रणनीति और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments