धुरंधर जैस्मीन की ‘शरारत’ से झुूम उठा ग्राफिक एरा 

हल्द्वानी । ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी परिसर में आयोजित  महोत्सव ‘ग्राफेस्ट’ में सोमवार की शाम संगीत और उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा। संगीत जगत की ‘गुलाबी क्वीन’ के नाम से मशहूर मशहूर गायिका जैस्मीन सैंडलस ने अपनी जादुई आवाज और बेबाक अंदाज से हजारों छात्र-छात्राओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

डीजे जैरी ने जमाया रंग

मुख्य प्रस्तुति से पूर्व, शाम की शुरुआत डीजे जैरी (DJ Jerry) के जबरदस्त बीट्स के साथ हुई। डीजे जैरी ने अपने हाई-वोल्टेज संगीत से पूरे परिसर में ऊर्जा भर दी। उनके मिक्स गानों पर छात्र-छात्राएं खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए और जैस्मीन सैंडलास के मंच पर आने से पहले ही माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।

जैसे ही जैस्मीन सैंडलस ने मंच संभाला, पूरा परिसर तालियों और नारों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने अपने चर्चित गानों और लोक गीतों के फ्यूजन से युवाओं के बीच जो समां बांधा, वह देर रात तक जारी रहा। उन्होंने ‘सिप-सिप’, ‘शरारत”’और ‘ ‘मैं और तू’ जैसे गीतों की झड़ी लगा दी। शो के बीच युवाओं की भारी फरमाइश पर उन्होंने अपने चुनिंदा लोक गीतों का फ्यूजन भी पेश किया, जिसने माहौल को और भी यादगार बना दिया। जैस्मीन ने न केवल अपनी गायकी बल्कि अपने संवादात्मक अंदाज से भी प्रशंसकों का दिल जीत लिया। 

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला और वाइस चेयरपर्सन डॉ राखी घनशाला ने भी समारोह में शिरकत की l

उत्साह और उमंग का संगम

महोत्सव के दौरान परिसर की सुरक्षा और व्यवस्था चाक-चौबंद रही। ग्राफिक एरा के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अपनी प्रतिभा दिखाने और सांस्कृतिक विनिमय का अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम के अंत तक छात्र-छात्राओं का जोश और ऊर्जा देखने लायक थी, जिससे ‘ग्राफेस्ट’ की यह शाम हल्द्वानी के शैक्षणिक इतिहास में एक यादगार अध्याय के रूप में दर्ज हो गई।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments