आठवें अखिल भारतीय पी. सी. बत्ता मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के महामुकाबले में  कासिगा स्कूल ने लहराया जीत का परचम

 कासिगा स्कूल बना चैंपियन, पी.सी. बत्ता मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार समापन

 रोमांचक फाइनल में कासिगा स्कूल की शानदार जीत, सिंधिया स्कूल रहा उपविजेता

 देहरादून ।  स्व. पी. सी.बत्ता की स्मृति में आज अखिल भारतीय पी. सी. बत्ता मेमोरियल   क्रिकेट  टूर्नामेंट के समापन  सत्र में कासीगा स्कूल का प्रांगण एक ऐसी स्पर्धा का गवाह बना,जिसमें देश के अनेक विद्यालयों  ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देश में क्रिकेट की बढती लोकप्रियता को कासीगा के  क्रिकेट पिच पर  ला उतरा | क्रिकेट को कासीगा के  खुशनुमा मौसम  तथा सुविधाजनक पिच  तक पहुँचाने के लिए  तथा अनेक खिलाडियों को उनकी  खेल की प्रतिभा को  बढ़ावा देने के लिए आगे आने वाली पीढ़ी कासीगा स्कूल  के चेयरमैन श्री रमेश बत्ता के प्रति अवश्य ही कृतज्ञ होगी |

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  उत्तराखंड पुलिस के 10 वें D.G.P  श्री अनिल रतूड़ी थे जिन्होंने अपने कार्यकाल में  प्रशासन में अनुशासन, संवेदनशीलता और नेतृत्व के संतुलन का एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया । उनका कार्यकाल, विशेष रूप से आपदा प्रबंधन और कोविड संकट में पुलिस की भूमिका के लिए उल्लेखनीय रहा,  साथ ही  उन्होंने साहित्य के कोष  को भी अपने भावों से सजाकर अपना बहुमूल्य योगदान दिया |  उन्होंने छात्रों को संबोधित करने के क्रम में उन्हें  संकल्पित होकर खेलने के लिए प्रोत्साहित किया | मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेलों के माध्यम से अनुशासन, नियमों का पालन, टीम भावना और नेतृत्व जैसे गुण विकसित होते हैं। उन्होंने विद्यालय की उत्कृष्ट खेल सुविधाओं की भी सराहना की।

          कासीगा स्कूल  के चेयरमैन श्री रमेश बत्ता, निदेशक श्री सिद्धार्थ बत्ता तथा  श्रीमती चांदनी बत्ता , विद्यालय के सी. ई .ओ.  व विद्यालय प्रमुख डॉ माधवदेव सारस्वत , उपविद्यालय प्रमुख श्रीमती अरुंधती शुक्ला . बरसर श्री  कमल जिंदल तथा अन्य खेल प्रेमियों  की  उपस्थिति में, सिंधिया स्कूल ग्वालियर तथा कासिगा स्कूल,देहरादून के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ |

समापन समारोह के अंतिम  और निर्णायक इस मैच में ने सिंधिया स्कूल ग्वालियर  टॉस जीतकर अपने सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी को  मैदान पर उतारा | इन खिलाडियों ने  प्रतिस्पर्धी भावना को आगे बढाया लेकिन कासिगा स्कूल की सधी गेंदबाज़ी ने  लोमहर्षक मुकाबले को शुरुआत दी और  दर्शकों को रोमांचित कर दिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंधिया स्कूल ग्वालियर  ने 20 ओवर में 94/9 रन बनाए । जवाब में कासिगा स्कूल (ए टीम) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15.4 ओवर में 95/3 रन बनाकर 7 विकेट से जीत दर्ज की और टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया । इस मैच में  दोनों टीमों के बीच कांटे की  टक्कर रही, लेकिन  कासीगा स्कूल के खिलाडियों ने अपनी उत्कृष्ट गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए  शानदार जीत दर्ज की और  ट्रॉफी रुपी इस विजय पताका को  हासिल करने में वे कामयाब हो गए | सिंधिया स्कूल ग्वालियर के खिलाड़ियों को उपविजेता का ख़िताब मिला |

             देश की अनेक  टीमों के बीच हुए इस टूर्नामेंट में खिलाडियों के असाधारण योगदान के लिए उन्हें  सम्मानित किया गया । टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज खिलाड़ी का ख़िताब कासीगा स्कूल  के  अयानवीर भाटिया को मिला , सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ का ख़िताब कासिगा स्कूल के  मीत डिगामा को दिया गया, मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी का सम्मान भी कासीगा स्कूल  के  अयानवीर भाटिया  को मिला जिन्होंने बल्लेबाज़ी के साथ अपनी गेंदबाज़ी से  खिलाडियों के  विकेट लेकर उन्हें पबेलियन वापस भेजा | विजेता तथा उपविजेता टीमों के  प्रत्येक प्रतिभागी  को प्रमाण पत्र के साथ अन्य उपहार दिए गए | परिणाम –सार —

·      प्लेयर ऑफ द मैच: मीत डिगामा (कासिगा स्कूल)

·      सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: अयानवीर भाटिया (कासिगा स्कूल)

·      सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: अर्जुन कोठारी (द सिंधिया स्कूल, ग्वालियर)

·      सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर: देवांश आर्या (कासिगा स्कूल)

·      प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: अयानवीर भाटिया (कासिगा स्कूल)

 लगभग 10 दिनों तक चले इस आयोजन में कई प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया, जिससे यह आयोजन कासिगा स्कूल की खेल उत्कृष्टता और समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बन गया। समारोह का समापन ट्रॉफी वितरण, धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments