उत्तरकाशी । चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। जहाँ एक ओर शासन-प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर मुस्तैद है,वहीं दूसरी ओर यात्रा मार्ग की प्राकृतिक सुंदरता और पवित्रता को बनाए रखने के लिए जीरो वेस्ट अभियान को प्राथमिकता दी जा रही है।
प्रायः देखा गया है कि यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक सड़क किनारे पानी की बोतलें, चिप्स, बिस्किट और नमकीन के रैपर फेंक देते है। इस पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए नगर निकाय एवं जिला पंचायत को नियमित रूप से सफाई करने और स्वज्ल को वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए है।
साथ ही यात्रा मार्ग एवं प्रमुख यात्रा पड़ावों पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं।

Recent Comments