यमनोत्री। चारधाम यात्रा-2026 के दौरान यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की भारी आस्था और उत्साह को देखते हुए उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा लगातार यात्रा व्यवस्थाओं का जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया जा रहा है।
कल 2 मई 2026 को SP उत्तरकाशी द्वारा यमुनोत्री धाम के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी पहुंचकर यात्रा, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। आगामी यात्रा पीक /भीड़ के दबाव को देखते हुये के सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई।
जानकीचट्टी में पुलिस चौकी व CCTV का निरीक्षण करते हुये सुरक्षित/व्यवस्थित यात्रा, अपराध नियंत्रण तथा CCTV व ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखने विशेषकर भीड़भाड़ वाले स्थानों कुली, एजेंसी, पार्किंग, बस, टैक्सी स्टैंड आदि पर सजग दृष्टि रखने की हिदायत दी गयी।
पुलिस बल को यातायात के सुगम संचालन, पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जानकीचट्टी में भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, घोड़ा-खच्चर तथा डंडी-कंडी संचालन को रोटेशन प्रणाली के तहत व्यवस्थित करने पर जोर दिया गया। साथ ही, भीड़ बढ़ने पर वैकल्पिक मार्गों के उपयोग की रणनीति पर भी बल दिया गया।

श्रद्धालुओं से संवाद कर यात्रा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया गया तथा सुझावों पर गंभीरता से संज्ञान में लिया गया।
SP उत्तरकाशी द्वारा बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने हेतु हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। आगामी पीक सीजन को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री रणवीर चौहान, चौकी प्रभारी जानकी चट्टी श्री राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Recent Comments