पहाड़ के लाल ने साइकिल से रचा इतिहास, कार्य समिति ने किया जोरदार स्वागत

साइकिल से चारधाम यात्रा पूरी करने वाले दिनेश थपलियाल, देबू थापा और सागर छेत्री का हुआ भव्य स्वागत

देहरादून। अदम्य साहस, पराक्रम और असीम इच्छाशक्ति की मिसाल पेश करते हुए साइकिलिस्ट दिनेश थपलियाल, देबू थापा व सागर छेत्री ने चारधाम की दुर्गम यात्रा को साइकिल से पूरा किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर कार्य समिति की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया।

यात्रा समापन के पश्चात उनके स्वागत के अविस्मरणीय पल तब देखने को मिले, जब यूनियन के प्रधान नीरज शर्मा , उप प्रधान अतुल शर्मा,सह सचिव तरुण उपाध्याय, कार्यकारिणी के सदस्य एवं कार्य समिति के सदस्य उपस्थित रहे।जिनमें प्रमुख रूप से संजीव मवाल, लोकेश कुमार उपस्थित थे।

कार्य समिति ने दिनेश थपलियाल व उनकी टीम के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि “हम बहुत सौभाग्यशाली हैं कि उनकी इस यात्रा के समापन के समय हम उनके स्वागत के लिए उपस्थित हो सके।”

यात्रा के समापन का यह क्षण सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा। साइकिल से हिमालय की कठिनतम धार्मिक यात्रा को पूरा करना थपलियाल के अद्वितीय जुनून और लगन को दर्शाता है।

कार्य समिति ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रार्थना व्यक्त की कि “साथी दिनेश थपलियाल की इस यात्रा का उद्देश्य सार्थक हो।”

सभी उपस्थित सदस्यों ने दिनेश थपलियाल के साहस और पराक्रम को सलाम किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस उपलब्धि ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि यदि संकल्प सशक्त हो तो पहाड़ की कठिनतम राहें भी आसान हो जाती हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments