ग्राफिक एरा से फिजिक्स ओलंपियाड के लिए टीम दक्षिण कोरिया रवाना 

देहरादून। एशियन फिजिक्स ओलंपियाड के लिए चयनित दल ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में प्रशिक्षण पूरा करके आज दक्षिण कोरिया के लिए रवाना हो गया।

एशियन फिजिक्स ओलंपियाड में छात्रों की वैज्ञानिक समझ और प्रयोगात्मक दक्षता का परीक्षण होता है। इस प्रशिक्षण शिविर में विशेषज्ञों ने छात्रों को जटिल सिद्धांतों, प्रयोगात्मक तकनीकों, डेटा विश्लेषण, समस्या समाधान और समय प्रबंधन का अभ्यास कराकर अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के लिए तैयार किया। छात्रों के इस दल को कुलपति डॉ अमित आर भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर यूनिवर्सिटी परिसर से दक्षिण कोरिया के लिए रवाना किया।

इस ओलंपियाड में भारत का प्रतिनिधित्व फरीदाबाद, पुणे, जोधपुर और हिसार के विभिन्न स्कूलों के छात्र कर रहें है। इस दल में स्वानिक गोयल, मानस गोयल, आयाम जैन, राघुकुल भूषण, जिनांश शाह, प्रणित माथुर, डी. जयंथ नायडू और हर्षित सिंह शामिल है।

इस अवसर पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ डी के जोशी, डीन ऑफ एकेडमिक्स प्रो प्रमोद नायर, भौतिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमित राज सिंह और अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहें।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments