विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएम के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील घेराव कर आरटीई (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) का दायरा कक्षा 8 से बढाकर इंटरमीडिएट तक करने व कोटा 25 फीसदी से बढ़कर 35-40 फीसदी करने को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी विकासनगर की गैर मौजूदगी में प्रशासनिक मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री रयाल को सौंपा। नेगी ने कहा कि कहा कि वर्तमान में आरटीई (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) के प्रावधानों के तहत आठवीं कक्षा तक निशुल्क शिक्षा मुहैया किए जाने हेतु केंद्र सरकार द्वारा प्रावधानित है, जो किसी भी सूरत में तर्कसंगत नहीं है।
सरकार को इसको आठवीं कक्षा से बढाकर इंटरमीडिएट तक करना चाहिए,जिससे गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार अपने बच्चों को अच्छी व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया करा सकें द्य इसके साथ-साथ सरकार द्वारा इस प्रावधान के तहत 25 फीसदी कोटा दाखिले हेतु निर्धारित है, जोकि नाकाफी हैय इसको बढाकर 35-40 फीसदी किए जाने की जरूरत है। नेगी ने कहा कि इस अधिनियम के तहत गरीब छात्रों को प्राइवेट व अन्य स्कूलों में आठवीं कक्षा तक तो निरूशुल्क शिक्षा मुहैया हो जाती है, लेकिन आठवीं के पश्चात छात्रों को या तो स्कूल छोड़ना पड़ता है या फिर सरकारी विद्यालयों में दाखिला लेना पड़ता है, जहां पढ़ाई -लिखाई में काफी भिन्नता होती है, जिस कारण उसका भविष्य खराब हो जाता है द्य सरकारी स्कूलों का हाल किसी से छिपा नहीं है।

नेगी ने कहा कि एक और जहां सरकार सांसदों पर उनकी सुख -सुविधाओं, वेतन -भत्तों व पेंशनों पर प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, वहीं दूसरी और अगर सरकार इन गरीब छात्रों पर खर्च करेगी तो देश की दशा और दिशा दोनों बदल सकती हैं। मोर्चा केंद्र सरकार से मांग करता है कि आरटीई का दायरा बढ़ाकर इंटरमीडिएट करे व 25 फीसदी कोटा के स्थान पर कम से कम 35-40 फीसदी निर्धारित करे,जिससे गरीबों को 12वीं कक्षा तक निशुल्क शिक्षा मुहैया हो सके।
घेराव प्रदर्शन में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, मोहम्मद आरिफ, अनुपम कपिल, हाजी असद,के.सी. चंदेल, अतुल हांडा,संजय गुप्ता, मोहम्मद नसीम, इस्लाम, राजेंद्र पंवार, विक्रम पाल, एम ए सिद्दीकी, आरपी भट्ट, वाहिद कुरैशी, विनोद जैन, विनय गुप्ता, महेंद्र सिंघल, प्रोविर दास, पूरन सिंह राघव, सुरजीत सिंह, युवराज तोमर, विनोद रावत, सलीम खान,विक्रम पाल, मनोज राय, महेंद्र भंडारी, मुकेश पसपोला, भीम सिंह बिष्ट, भगत सिंह चैधरी, बॉबी गुप्ता, जसकीरत सिंह, राघव भल्ला, पी.के.गोस्वामी, निर्मला देवी, प्रमोद शर्मा,भजन सिंह नेगी, शेर सिंह चैधरी,सफीक पांडे, गोविंद सिंह नेगी, नाजिर, जयपाल, मामराज, दरबान सिंह असवाल, दिनेश राणा, प्रवीण कुमार, परवेज, प्रमोद शर्मा, नरेश ठाकुर, शमशाद, इमरान, परवीन, गुरचरण सिंह, मनोज जोशी, समून, ऋषिपाल, गफूर, नाहिद खान, जाबिर हसन, दिनेश गुप्ता, संतोष शर्मा, संजय पटेल, जसवीर,बुशरा, जसवीर, क्रिस्टीना, नसीम आदि मौजूद थे।


Recent Comments