पेट्रोल-डीजल महंगाई पर भड़की कांग्रेस, भाजपा सरकार का फूंका पुतला

देहरादून। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही पेट्रोल एवं डीजल के दामों में भारी वृद्धि कर आम जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ डालने के खिलाफ महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून ने कड़ा विरोध जताया है।

महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा सरकार के इस जनविरोधी निर्णय के खिलाफ एश्लेहॉल चौक, देहरादून में जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार जनता की जेब पर डाका डालने का कार्य कर रही है। चुनाव के दौरान जनता को राहत देने का दिखावा किया जाता है, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर आम आदमी, मध्यम वर्ग, किसानों, व्यापारियों एवं युवाओं पर आर्थिक बोझ थोपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई ने रसोई से लेकर परिवहन तक हर क्षेत्र को प्रभावित किया है और आम नागरिक का जीवन कठिन हो गया है।

डॉ. गोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हितों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध जारी रहेगा।

वहीं पूर्व विधायक मनोज रावत और प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने संयुक्त रूप में कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है, जबकि आम जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर इस अन्यायपूर्ण निर्णय के खिलाफ लगातार संघर्ष करेगी।इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, पूर्व विधायक मनोज रावत, प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली,प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित विभाग मदन लाल , प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक सुलेमान अंसारी,जिला अध्यक्ष पछवादून संजय किशोर,जगदीश धीमान, राजेश पुंढिर, सुनील जायसवाल, राजकुमार जायसवाल ,अनूप सक्सेना,वीरेंद्र पंवार, अमरेंद्र बिष्ट,ललित बद्री, राजीव प्रजापति, शुभम सैनी,दिनेश कौशल , अनिल बसनेत,पिया थापा , सत्या पोखरियाल , संजय उनियाल,अभिषेक तिवारी, लकी राणा, मनीष गर्ग, विजेंद्र चौहान, अशोक कुमार , मनीष गर्ग, नीतीश राजोरिया आदि मौजूद थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments