औद्योगिक विकास को डीएम प्रशांत आर्य का फोकस: उद्योग मित्र समिति बैठक में उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

उत्तरकाशी । सूचना- ज़िले में औद्योगिक विकास को गति देने और स्थानीय उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र उप समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं एवं एमएसएमई नीति 2015 के अंतर्गत वितीय प्रोत्साहन ब्याज उपादान की समीक्षा की और संबंधित विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में 22 इकाइयों के एम‌एसएमई नीति 2015 के अन्तर्गत प्रस्तुत ब्याज दावों पर विस्तृत चर्चा की गई और निस्तारण किया गया।

बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी आशीष खुदलानी, महाप्रबंधक उद्योग शैली डबराल,मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ.रजनीश सिंह,ईई मनोज गुसाईं,जिला पर्यटन अधिकारी केके जोशी,परियोजना अधिकारी उरेड़ा मयंक नौटियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments