
देहरादून। राज्य आंदोलनकारी एवं उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि भुवन चंद्र खंडूरी राज्य की राजनीति के बेमिसाल नेता थे जिनकी ईमानदारी और कर्तव्य शीलता पूरे देश में विख्यात थी।
वीरेंद्र प्रताप ने कहा उनके निधन से गढ़वाल उत्तराखंड और भारत ने सच्चाई पर आधारित राजनीति करने वाला महान नेता को खो दिया है। उन्होंने कहा उनकी ईमानदारी की मिसाल पूरे देश में दी जाती रही है। उन्होंने कहा उनके निधन से पैदा हुई रिक्तिता को भरना बहुत मुश्किल होगा।

Recent Comments