शू-स्टोर में कर्मियों की नेम प्लेट पर जिहादी लिखने की पुलिस जांच होगी

देहरादून । राजपुर रोड स्थित एक नामी शू-स्टोर में बजरंग दल के हंगामे और कुछ कर्मचारियों की नेम प्लेट पर जिहादी लिखने के मामले में पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस मुख्यालय ने इस संवेदनशील मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए जिले से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। जिला पुलिस ने मामले की जांच सीओ सिटी स्वपनिल मुयाल को सौंप दी है।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर दून पुलिस की ओर से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि इस प्रकरण में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई लिखित या मौखिक शिकायत नहीं मिली है। पुलिस कंट्रोल रूम तक भी शिकायत नहीं पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इसका स्वत संज्ञान लिया है। एसपी सिटी ने स्पष्ट किया कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच का जिम्मा अब सीओ सिटी को सौंप दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

यह घटनाक्रम बीते शुक्रवार का है। बजरंग दल के पदाधिकारी विकास वर्मा अपने समर्थकों के साथ उक्त शू-स्टोर पर पहुंचे थे। उनका आरोप था कि 2010 से काम कर रहे कर्मचारी विपिन सिंह को दो जोड़ी जूते (कीमत करीब 12,500 रुपये) कम मिलने पर स्टोर मैनेजर मोहम्मद अख्तर व अन्य द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देखा कि स्टोर में कुछ कर्मचारियों की नेम प्लेट पर नाम नहीं लिखे थे, जबकि अन्य के लिखे थे। इसी बात पर भड़के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर खाली नेम प्लेटों पर मार्कर से जिहादी लिख दिया था।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments